वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ के बीच पुजारी व श्रद्धालुओं में हुई मारपीट
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ के दौरान कथित तौर पर कुछ श्रद्धालुओं और मंदिर के पुजारी के बीच मारपीट हो गई है जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मारपीट मुंबई (महाराष्ट्र) से मंदिर पहुंचे 17 श्रद्धालुओं के दल से की गई है जिसमें कुछ महिलाएं भी थीं।