वृंदावन के श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम ने बताया है कि प्रेमानंद महाराज की रात 2 बजे होने वाली पद यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला महाराज की सेहत व बढ़ती भीड़ को लेकर लिया गया है। प्रेमानंद महाराज की पद यात्रा के दौरान उनके दर्शन के लिए हज़ारों अनुयायी खड़े रहते थे।