वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन होंगे सुलभ, लगाई जा रही हैं रेलिंग
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन व भीड़ प्रबंधन के लिए हाई पावर कमिटी द्वारा नई रेलिंग लगाई जा रही हैं। मंदिर के पीछे आंगन में कार्य शुरू हो चुका है जिसमें 7 लाइनें बनेंगी। कमिटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा कि इसे अभी ट्रायल के रूप में तैयार किया जा रहा है।