वृंदावन में बंदर का उत्पात, महिला का पर्स छीनकर निकाले ₹10000; फ्रूटी मिलने पर लौटाए नोट

वृंदावन (यूपी) में एक महिला का पर्स एक बंदर ने छीन लिया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, पर्स से बंदर ने लगभग ₹10,000 निकाल लिए थे। वीडियो में दिख रहा है कि बंदर एक घर की छत पर रुपए तितर-बितर कर देता है और फ्रूटी मिलने पर वह कुछ नोट वापस नीचे गिरा देता है।