वाइट हाउस ने लॉन्च की नई कोविड-19 साइट, लैब लीक को बताया असली स्रोत; चीन को ठहराया दोषी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व में वाइट हाउस ने नई कोविड-19 वेबसाइट लॉन्च की है और इसमें लैब लीक सिद्धांत को बीमारी का 'असली स्रोत' बताया गया है जिसके कारण 2020 में महामारी फैली थी। वेबसाइट ने चीन को दोषी ठहराते हुए कहा है कि वुहान के एसएआरएस रिसर्च लैब ने 'पर्याप्त जैव सुरक्षा के बिना' शोध किया था।