अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रंप ने कुर्सी पीछे खींचकर प्रधानमंत्री मोदी को बैठाया और उनके एक किताब पर हस्ताक्षर करने तक वह कुर्सी के पीछे खड़े रहे जिसका वीडियो सामने आया है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की पहली यात्रा है।