वाइट हाउस में मनाई गई दिवाली; भारतीय उद्यमी ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

वाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में दीये जलाकर दिवाली मनाई गई। इस दौरान भारतीय टेक उद्यमी और GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। समारोह में मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला समेत भारतीय मूल की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

Load More