वाइट हाउस में वापसी के बाद डॉनल्ड ट्रंप के परिवार ने कमाए $1.4 बिलियन: रिपोर्ट्स
ब्लूमबर्ग और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के वाइट हाउस में लौटने के बाद से उनके परिवार ने कम से कम $1.4 बिलियन की संपत्ति अर्जित की है। बताया जा रहा है कि यह पैसा परिवार के क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के जुड़ा है। 2025 में ट्रंप परिवार की कुल संपत्ति $6.8 बिलियन रही।