वाई-फाई का पासवर्ड भूलने पर उसे कैसे करें रिकवर?

वाई-फाई पासवर्ड भूलने पर एंड्रॉयड फोन में सेटिंग में 'वाई-फाई और नेटवर्क' चुनकर वाई-फाई पर क्लिक करें व कनेक्टेड नेटवर्क में क्यूआर कोड टैप करने पर पासवर्ड दिखाई देगा। विंडोज़ यूज़र्स को कंट्रोल पैनल में 'नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर' में कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क में 'वायरलेस प्रॉपर्टीज़' के बाद 'सिक्योरिटी' टैब खोलकर 'शो कैरेक्टर' चेकबॉक्स क्लिक करने पर पासवर्ड दिखाई देगा।