वाई-फाई पर प्रतिबंध, मोबाइल इंटरनेट चालू; इस देश में लिया गया अजीबोगरीब फैसला
अफगानिस्तान में तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के आदेश पर उत्तरी बल्ख प्रांत में फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट (वाई-फाई) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 'अनैतिकता को रोकने' के उद्देश्य से लागू किया गया है और इस संबंध में देश के भीतर ही एक वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जाएगी। हालांकि, इलाके में मोबाइल इंटरनेट चालू है।