वीए टेक वाबाग को मिला ₹3200 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आया उछाल
वॉटर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी वीए टेक वाबाग के शेयरों में सोमवार को 13% से ज़्यादा की तेज़ी देखने को मिली और यह ₹1,550 पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि उसे सऊदी अरब में ₹3,251 करोड़ का ऑर्डर मिला है। वहीं, दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास इस स्मॉलकैप कंपनी के 50 लाख शेयर हैं।