वॉकिंग से लेकर स्विमिंग तक, डॉक्टर ने हर एक्सरसाइज को दी रेटिंग; जानिए किसे बताया सबसे बेहतर

ऑर्थोपेडिक सर्जन पुलक वत्स्य ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को 10/10 रेटिंग के साथ सबसे बेहतर एक्सरसाइज बताया है। उन्होंने वॉकिंग को 9/10, स्विमिंग और साइक्लिंग को 8/10, रनिंग को 7/10, योग को 6/10 और जुंबा को 3/10 रेटिंग दी। उन्होंने कहा कि सही तकनीक से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मसल्स मज़बूत बनाने में मदद करती है।