विकास दिव्यकीर्ति को स्कूल में इस विषय से थी नफरत, आए थे 7 अंक; बदलकर कर दिया था 47

शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें हमेशा से केमिस्ट्री विषय से नफरत रही है।​ उन्होंने बताया था कि स्कूल में एक बार उन्हें केमिस्ट्री में सिर्फ 7 नंबर मिले थे जिसे मौका मिलने पर उन्होंने बदलकर 47 कर दिया था। हालांकि, घर में जब इस बात का खुलासा हुआ तो उनकी पिटाई हुई थी।