विकास दिव्यकीर्ति के संस्थान पर लगा छात्रों के खिलाफ FIR कराने का आरोप; संस्थान ने जारी किया बयान
प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन के बीच शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति के संस्थान पर कुछ छात्रों के खिलाफ एफआईआर कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि यह एफआईआर प्रदर्शन के दौरान दृष्टि कोचिंग का पोस्टर फाड़ने को लेकर हुई। संस्थान ने इस पर कहा, "हम किसी भी स्थिति में किसी विद्यार्थी के विरुद्ध एफआईआर की बात सोच भी नहीं सकते।"