शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति ने बताया है कि छात्रों को रोज़ाना सामन्यत: 8 घंटे या कम-से-कम 6-7 घंटे की नींद लेनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षा के दौरान 4-5 घंटे सोकर भी काम चला सकते हैं लेकिन इसे आदत नहीं बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त नींद लेने से दिमाग फ्रेश रहता है और पढ़ाई अच्छे से होती है।