वीकली F&O एक्सपायरी बंद करने पर विचार कर रहा सेबी, 3% टूटा BSE का शेयर
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, सेबी एक महीने में वीकली एफऐंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स को खत्म करने के लिए कंसल्टेशन पेपर जारी कर सकता है। बकौल रिपोर्ट, कंसल्टेशन पेपर में डेरिवेटिव मार्केट में रिटेल भागीदारी पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। खबर के बाद बुधवार को बीएसई व ऐंजल वन के शेयर में 3-5% तक की गिरावट आई।