विकलांग पति को पीठ पर लादकर यूपी के CMO ऑफिस में भटकती रही महिला, किसी ने नहीं की मदद

रायबरेली (यूपी) में अपने विकलांग पति को पीठ पर लादकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के ऑफिस पहुंची महिला का वीडियो वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, वह विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पति को लेकर करीब 30 मिनट तक भटकती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसका संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।