विकलांग सर्टिफिकेट के लिए UP में युवक ने काटा पैर का पंजा, MBBS में लेना चाहता था एडमिशन
जौनपुर (यूपी) में एमबीबीएस में एडमिशन लेने के लिए एक युवक ने खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर ग्राइंडर से बाएं पैर का पंजा काट दिया। युवक एडमिशन न मिलने से परेशान था और उसने एक डायरी में लिखा था कि 2026 में किसी तरह एडमिशन लेकर रहेगा। उसने विकलांग सर्टिफिकेट के सहारे एडमिशन पाने के लिए यह कदम उठाया।