विकलांग होने का नाटक कर रहा था युवक, बेंगलुरु में लोगों ने पकड़ लिया
बेंगलुरु में भीख मांगने के लिए खुद को विकलांग बताने का नाटक कर रहे एक भिखारी को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "लोगों ने आरोप लगाया था कि उसने मोबाइल फोन चोरी किए हैं, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला।" पुलिस के मुताबिक, उसे पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है।