inshorts

विग्नेश पुथुर ने 50 ओवर क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

केरल के विग्नेश पुथुर ने 50 ओवर (लिस्ट-ए) मैच में फील्डिंग करते हुए सर्वाधिक कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अपने पहले लिस्ट-ए मैच में 24-वर्षीय विग्नेश ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 6-कैच लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में एक मैच में 21 बार 5 कैच लेने का कारनामा हुआ है।