वीज़ा के लिए ₹13 लाख का बॉन्ड भरें बांग्लादेशी पर्यटक: US
अमेरिका ने बांग्लादेशी नागरिकों को B1/B2 वीज़ा के लिए $15,000 (करीब ₹13 लाख) का बॉन्ड भरने को कहा है। ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने X पर लिखा, "21 जनवरी, 2026 से B1/B2 (व्यापार/पर्यटन) वीज़ा पाने वाले सभी बांग्लादेशी नागरिकों को अधिकतम $15,000 का बॉन्ड जमा करना होगा। वीज़ा की शर्तों का पालन करने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी।"