वीज़ा फ्री ट्रैवल कहां-कहां कर सकते हैं भारतीय?

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के मुताबिक, भारतीय नागरिक 56 देशों में वीज़ा फ्री यात्रा कर सकते हैं। इनमें अंगोला, बारबाडोस, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, डोमनिका, फिजी, हैती, ईरान, जमैका, कज़ाकिस्तान, किरबाती, मेडागास्कर, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, रवांडा, सेनेगल, थाईलैंड, त्रिनाड, टोबैगो, सीरिया, बोलविया, कंबोडिया, जॉर्डन और इंडोनेशिया शामिल हैं।