वैज्ञानिकों को पृथ्वी की सतह के नीचे मिले एवरेस्ट पर्वत से 100 गुना ऊंचे 2 पहाड़
वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी की सतह से 1,200 मील नीचे माउंट एवरेस्ट से 100 गुना ऊंचे 2 पर्वत मिले हैं। ये पर्वत पृथ्वी के कोर और मेंटल के बीच अफ्रीका और प्रशांत महासागर के नीचे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इनकी ऊंचाई लगभग 1000 किलोमीटर है जो एवरेस्ट की 8.8 किलोमीटर की ऊंचाई से बहुत अधिक है।