यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स, केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी व लुई स्टोक्स क्लीवलैंड वीए मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने पाया है कि मस्तिष्क की ऊर्जा (NAD+) रिस्टोर कर चूहों में अल्ज़ाइमर को रिवर्स किया जा सकता है। P7C3-A20 कंपाउंड से इलाज के बाद चूहों की याददाश्त वापस आ गई। बकौल डॉ. एंड्रयू पाइपर, क्षतिग्रस्त मस्तिष्क अपनी मरम्मत करके कार्यक्षमता वापस पा सकता है।