अमेरिका और चिली के शोधकर्ताओं को 'एलियन जैसी' विशेषताओं वाली एक नई शिकारी प्रजाति मिली है जिसे 'डुलसिबेला कैमंचाका' नाम दिया गया है जिसमें 'कैमंचाका' का अर्थ 'डार्कनेस' है। इस प्रजाति के 4 शिकारी दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट के पास 7,902 मीटर की गहराई में मिले हैं। इसकी लंबाई करीब 4 सेंटीमीटर है और यह सफेद रंग का है।