खगोलविदों ने अबतक का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला रोग (आवारा) प्लैनेट खोजा है जिसका नाम 'Cha 1107-7626' है जिसे यूरोपियन सदर्न ऑब्ज़र्वेटरी के वेरी लार्ज टेलीस्कोप से देखा गया। स्कॉटलैंड की सेंट एंड्र्यूज़ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, यह 6-अरब टन/सेकेंड की दर से बढ़ रहा है और इसका द्रव्यमान बृहस्पति से 5-10 गुना अधिक माना जा रहा है।