आयरलैंड की कॉस्मो फार्मास्यूटिकल्स के वैज्ञानिकों ने पुरुषों के गंजेपन का समाधान ढूंढने का दावा किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका और यूरोप में किए गए ट्रायल्स में 1,465 मरीज़ों ने हिस्सा लिया जिन्होंने क्लास्कोटेरोन 5% टॉपिकल सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया। कंपनी ने कहा, "स्टडी में प्लेसबो व्हीकल के मुकाबले टारगेट-एरिया हेयर काउंट में 539% सापेक्षिक सुधार दिखा।"