वैज्ञानिकों ने प्राचीन समुद्री स्तरों का किया अध्ययन, पता चला कब खिसके थे पृथ्वी के ध्रुव
‘Science’ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, पिछले 32-करोड़ वर्षों में पृथ्वी के ध्रुव कई बार तेजी से खिसके, खासकर 14-15 करोड़ और 9-10 करोड़ साल पहले। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ध्रुवों के खिसकने पर महासागरों में बदलाव आता है जिससे महाद्वीपों पर आई बाढ़ के निशान रह जाते हैं। उन्होंने अध्ययनकर ध्रुवों के तेजी से खिसकने की 4-घटनाओं का पता लगाया।