वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार किया दुनिया का सबसे बड़ा चिकन नगेट
जापान में वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार कथित तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा चिकन नगेट बनाया है। यह टुकड़ा 7 सेंटीमीटर लंबा, 4 सेंटीमीटर चौड़ा और 2.25 सेंटीमीटर मोटा है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक बायोरिएक्टर तैयार किया जो सर्कुलेटरी सिस्टम की तरह काम करती हैं और मीट की कोशिकाओं में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाती है।