बेयरेउथ यूनिवर्सिटी (जर्मनी) और आल्तो यूनिवर्सिटी (फिनलैंड) के वैज्ञानिकों ने सेल्फ-हीलिंग हाइड्रोजेल विकसित किया है जो इंसानी त्वचा की तरह काम करता है। बकौल रिपोर्ट्स, यह हाइड्रोजेल घाव को 4-घंटे में 90% और 24-घंटे में पूरी तरह ठीक कर सकता है। इसे घाव भरने, ड्रग डिलीवरी, सॉफ्ट रोबोटिक्स व प्रोस्थेटिक्स समेत अन्य क्षेत्रों में प्रभावी कदम माना जा रहा है।