inshorts

विजय की रैली में भगदड़ के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को PM मोदी ने किया मुआवज़े का एलान

करूर (तमिलनाडु) में शनिवार को नेता-अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹2-₹2 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को ₹50,000 दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर शोक जताया है जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई है।