दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने आईफोन17 को 'ओवरहाइप्ड' बताते हुए कहा है कि यह सबके लिए नहीं है। उन्होंने कहा, "ओवरहाइप्ड फोन पर ₹1 लाख खर्चने से बेहतर म्यूचुअल फंड में निवेश करें...6 साल में ₹1 लाख के ₹2 लाख बन सकते हैं जबकि फोन 6-साल बाद ₹15,000 में बिकेगा। निवेश के नज़रिए से यह लगभग 15-गुना ज़्यादा वैल्यू है।"