विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मु

दिल्ली के विजय चौक पर बुधवार को आयोजित हुए बीटिंग रिट्रीट समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुईं। वहीं, इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अलावा उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि बीटिंग रिट्रीट समारोह के समाप्त होते ही 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो जाएगा।