विजयादशमी पर भव्य रूप में निकली बाबा महाकाल की सवारी
उज्जैन में विजयादशमी पर बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई। चांदी की पालकी में सवार महाकाल पुराने शहर से नए शहर स्थित दशहरा मैदान पहुंचे, यहां शमी वृक्ष का पूजन किया गया। सवारी में हाथी, घोड़े, पुलिस बैंड और भजन मंडलियां शामिल हुईं। बाबा की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।