inshorts

विजय हज़ारे ट्रॉफी के आगामी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, तय शेड्यूल के कारण छोड़ा टूर्नामेंट

विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले मैच में 190-रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले बिहार के 14-वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट के आगामी मैचों में नहीं खेलेंगे। 26-दिसंबर को उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी जिसके चलते वह दिल्ली में रहेंगे। इसके बाद वैभव अंडर-19 टीम से जुड़ेंगे जो 30-दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी।