inshorts

विजय हज़ारे ट्रॉफी के दूसरे मैच में रोहित शर्मा गोल्डन डक पर हुए आउट

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे मैच में शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए। उत्तराखंड के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित पहले ओवर की आखिरी गेंद पर देवेंद्र सिंह बोरा का शिकार बन गए। इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में रोहित ने सिक्किम के खिलाफ शतक जड़ा था।