भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली को विजय हज़ारे ट्रॉफी के एक मैच में दिल्ली की ओर से 77(61) रनों की पारी खेलने पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस दौरान उन्हें ₹10,000 का कैश प्राइज़ दिया गया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोहली ने शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ यह शानदार पारी खेली थी।