वॉट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
वॉट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन को चालू रखना बेहद ज़रूरी है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट या फेस आईडी लॉक चालू रखें ताकि फोन अनलॉक होने पर वॉट्सऐप तक अनधिकृत पहुंच ना हो सके। वॉट्सऐप पर अनजान नंबरों से आए मेसेजेज़ या अविश्वसनीय ऑफर वाले लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध लगने पर रिपोर्ट करें।