डब्ल्यूए बीटा इन्फो के अनुसार, वॉट्सऐप जल्द इन-ऐप डायलर फीचर लॉन्च करेगा जिसके ज़रिए यूज़र्स बिना किसी के नंबर को सेव किए सीधे वॉट्सऐप से ही डायल कर पाएंगे। फिलहाल, इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए 'कॉल अ नंबर' नामक ऑप्शन से दिया गया है जिसे टैप कर यूज़र्स कोई भी नंबर डायल कर कॉल कर सकते हैं।