वॉट्सऐप ने फरवरी में शर्तों के उल्लंघन को लेकर भारत में 97 लाख से अधिक अकाउंट किए बंद

वॉट्सऐप ने अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि फरवरी 2025 में उसने अपनी सेवा शर्तों का उल्लंघन करने के लिए भारत में 97 लाख से अधिक अकाउंट बंद कर दिए। वॉट्सऐप के मुताबिक, इनमें से 14 लाख से अधिक अकाउंट्स को प्लैटफॉर्म ने किसी उपयोगकर्ता की रिपोर्ट से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए बंद कर दिया।