वॉट्सऐप पर पाकिस्तान को नौसैनिक शिपयार्ड की गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में दो गिरफ्तार
उडुपी (कर्नाटक) पुलिस ने यूपी के दो युवकों रोहित और संतरी को भारत के नौसैनिक जहाज़ों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों मालपे और कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में कार्यरत थे। वे जहाज़ निर्माण से संबंधित संवेदनशील डेटा, पोत संख्या और सूचियां वॉट्सऐप के माध्यम से पाकिस्तानी नंबरों पर शेयर करते थे।