वॉट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जल्द नया फीचर ला रहा है जिससे ऐप पर आने वाले फालतू मेसेज से छुटकारा मिलेगा। इस नए फीचर का नाम 'यूज़रनेम रिज़र्व' है। वॉट्सऐप सेटिंग में प्रोफाइल टैब के अंदर एक यूज़रनेम ऑप्शन उपलब्ध होगा। इसमें वही लोग आपको वॉट्सऐप पर मेसेज भेज सकेंगे जिनके पास आपके यूज़रनेम के साथ एक की (Key) होगी।