वॉट्सऐप में आएगा नया फीचर, अरट्टई ऐप जैसे दूसरे ऐप पर भी मेसेज भेज सकेंगे यूज़र्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है जिससे यूज़र्स दूसरे मेसेजिंग ऐप पर भी संदेश भेज सकेंगे। इसके ज़रिए वॉट्सऐप यूज़र्स बिना ऐप को छोड़े अरट्टई ऐप के यूज़र्स से चैट कर सकेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, फिलहाल यह टेस्ट केवल यूरोप में किया जा रहा है ताकि फीचर के क्रॉस-कम्पैटिबिलिटी को परखा जा सके।