वॉट्सऐप में होने वाला है बड़ा बदलाव, टेनॉर की जगह क्लिपी होगा डिफॉल्ट GIF प्रोवाइडर
मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप जल्द ही अपने GIF फीचर में बड़ा बदलाव करने वाला है जिसके तहत ऐप का डिफॉल्ट GIF प्रोवाइडर बदल जाएगा। ऐप पर मौजूदा GIF प्रोवाइडर टेनॉर अपना एपीआई जून-2026 से बंद कर रही है जिसके बाद वॉट्सऐप यूज़र नए प्रोवाइडर 'क्लिपी' पर ऑटोमैटिक शिफ्ट होंगे। ऐप के बीटा यूज़र्स के लिए यह अपडेट रोल-आउट हो गया है।