वॉट्सऐप यूज़र्स को मिलेगा नया AI चैट टैब, एक ही जगह पर मिलेगी सभी AI सुविधाएं

वॉट्सऐप एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैट टैब पेश करने की तैयारी कर रहा है जो सभी एआई सुविधाओं को एक ही जगह पर लाएगा। यह टैब नेविगेशन बार में मौजूद रहेगा और यूज़र्स को मेटा और अन्य डेवलपर्स द्वारा बनाए गए चैटबॉट्स तक सीधी पहुंच देगा। इस अपडेट में कम्युनिटी टैब हटाया जाएगा।