वॉट्सऐप ला रहा है 'क्विक रिकैप' नामक नया फीचर, अनरीड मेसेज की मिलेगी समरी

मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए 'क्विक रिकैप' नामक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स को एक ही बार में अनरीड मेसेजेज़ की छोटी और सटीक समरी मिलेगी। यह फीचर वॉट्सऐप के पहले से मौजूद मेसेज समरी फीचर का अपडेटेड वर्ज़न है जो वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.25.21.12 में देखा गया है।