inshorts

वॉट्सऐप लाया नया फीचर, अब इंस्टग्राम प्रोफाइल लिंक को वॉट्सऐप पर जोड़ सकते हैं यूज़र्स

वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है जिसके तहत यूज़र्स अपने अकाउंट में इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक को जोड़ सकते हैं। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्ज़न में है और इसे चुनिंदा यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। अकाउंट में इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक जोड़ने के बाद यूज़र्स को चैट इंफो पेज के टॉप पर लिंक दिखेगा।