वॉट्सऐप व इंस्टाग्राम अधिग्रहण मामले में मेटा पर चलेगा केस

अमेरिका के एक कोर्ट ने मेटा पर फेडरल ट्रेड कमीशन द्वारा दायर किया गया प्रतिस्पर्धा विरोधी केस चलाने का आदेश दिया है। दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया कि मार्क ज़करबर्ग की मेटा (पहले फेसबुक) ने सोशल मीडिया की उभरती प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए वॉट्सऐप व इंस्टाग्राम को ज़्यादा भुगतान कर खरीदा था।