वॉट्सऐप स्टेटस में जोड़े गए 4 नए फीचर, जानें क्या मिलेंगी इनसे सुविधाएं

वॉट्सऐप ने अपने स्टेटस सेक्शन के लिए 4 नए फीचर्स जारी किए हैं। इनमें मेसेजिंग ऐप फोटो स्टिकर्स, कोलाज लेआउट, ऐड योअर फीचर और म्यूज़िक स्टिकर शामिल हैं। बकौल मेटा, ये अपडेट धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचेंगे और सबसे बड़े अपडेट्स में से एक नया लेआउट विकल्प है जो यूज़र्स को सीधे वॉट्सऐप में कोलाज बनाने की सुविधा देता है।