वोटर कार्ड के एक जैसे नंबर का मतलब यह नहीं की मतदाता फर्ज़ी है: चुनाव आयोग

अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं को एक जैसे मतदाता फोटो पहचानपत्र (ईपीआईसी) नंबर जारी किए जाने की खबरों के बीच चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने बताया कि एक जैसे ईपीआईसी नंबर का मतलब यह नहीं है कि मतदाता फर्ज़ी है। आयोग ने कहा, "ईपीआईसी नंबर जो भी हो...मतदाता अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर सकता है।"